“नया साल, नई उमंगें : इस साल अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प लें
स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में 2024 को अलविदा कहकर 2025 का स्वागत किया
चंडीगढ़ : आज स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में 2024 को अलविदा कहकर 2025 का स्वागत किया गया ।जिसमें सभी अध्यापक गणों के साथ यहां के प्रधानाचार्य श्री ब्रिजेश सक्सेना, वाइस प्रधानाचार्य श्री मती मीनाक्षी सक्सेना एवं प्रबंध संचालक एस एस चड्ढा, और मैडम चंदनदीप कौर ने भी मिलकर नए साल की खुशियां मनाई। प्रधानाचार्य श्री ब्रिजेश सक्सेना ने सभी अध्यापकगणों को नए साल की बधाई देते हुए आगे भी ऐसे ही नई उमंग और जोश के साथ नई शुरुआत करने की प्रेरणा दी ।यहां की प्रबंध संचालक मैडम चंदनदीप कौर ने सभी अभिभावकों एवं छात्रों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मैडम चंदनदीप कौर ने सभी छात्रों को परिश्रमी और मेहनती होने के साथ ही नए साल में अडिग होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। और अंत में यहां के प्रबंध संचालक द्वारा ईश्वर से विश्व के सभी लोगों के सुख- शांति के लिए प्रार्थना की गई । उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं को हमेशा अच्छी सोच और जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
“नया साल, नई उमंगें : इस साल अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प लें
स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में 2024 को अलविदा कहकर 2025 का स्वागत किया
75
previous post