इसरो ने अंतरिक्ष मेें की बड़ी उपलब्धि हासिल
राकेट को सफलतापूर्वक किया लांच
चंडीगढ़, 31 दिसंबर : भारत द्वारा अंतरिक्ष में एक अन्य बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है, जिसमें उन्होंने एक राकेट को सफलतापूर्वक लांच किया है। जानकारी के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नए साल से पहले अंतरिक्ष में बड़ी छलांग लगाते हुए इसरो ने श्रीहरिकोटा से रात दस बजे एक पीएसएलवी रॉकेट के जरिए अपने मिशन (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) सफलतापूर्वक लांच कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसकी सफलता के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों में शुमार हो जाएगा। इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष डॉकिंग के प्रदर्शन में मदद मिलेगी। इसरो द्वारा 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना के तहत, 44.5 मीटर लंबे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) स्पेसक्राफ्ट ‘ए’ और ‘बी’ को साथ ले गया। इनमें से प्रत्येक का वजन 220 किलोग्राम है।ये अंतरिक्ष डॉकिंग, उपग्रह ‘सर्विसिंग’ और अंतरग्रहीय मिशन में मदद करेगा। 25 घंटे की उल्टी गिनती के समापन पर, पीएसएलवी-सी60 अपनी 62वीं उड़ान पर इस स्पेसपोर्ट के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से गाढ़ा नारंगी रंग का धुआं छोड़ते हुए ऊपर उठा। प्रक्षेपण की योजना मूल रूप से सोमवार रात 9.58 बजे बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसरो अधिकारियों ने इसे पुनर्निर्धारित कर दिया। बता देें कि इसरो द्वारा अपना मिशन जारी रखते हुए आगे के प्रोजेक्टों पर भी काम किया जा रहा है।
89
previous post