दलित फ्रंट ने ज्ञानी दित्त सिंह को समर्पित किया नए साल 2025 का कैलेंडर किया रिलीज
कैलेंडर रिलीज की रस्म पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने निभाई
पटियाला : भारतीय अल्प संख्यक और दलित फ्रंट की तरफ से आज सिख कौम के महान विद्वान ज्ञानी दित्त सिंह को समर्पित नए साल 2025 का कैलेंडर रिलीज किया गया। कैलेंडर रिलीज की रस्म पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने निभाई। इस मौके दलित फ्रंट के नेताओं ने अपने अपने विचार भी रखे ओर ज्ञानी दित्त ङ्क्षसह के मिशन को लेकर जाने का संकल्प लिया। इस मौके भारतीय अल्पसंख्यक और दलित फ्रंट के प्रधान जोगिन्द्र सिंह पंछी ने कहा कि सिख कौम के महान विद्वान और अल्पसंख्यकों के प्रति अपने अहम कामों को मुकाम पर पहुंचाने ेक लिए ज्ञानी दित्त ङ्क्षसह ने अपना अहम योगदान दिया ताकि समाज में जात पात आधारित दरार को खत्म किया जा सके। उन्होंने बताया कि ज्ञानी दित्त ङ्क्षसह ने जहां ङ्क्षसह सभा को मजबूत किया, वहां ही उन्होंने सिख कौम अंदर आई गिरावट व अल्प संख्यकों के अधिकारों को दोबारा जीवन करने के लिए हमेशा अहम रोल अदा करके समाज मेें उस सतिकार को बड़ा किया, जिसकी हमेशा जरूरत रही है।
इस मौके पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि दलित फ्रंट की तरफ से ज्ञानी दित्त सिंह प्रति जारी किया गया कैलेंडर 2025 प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी दित्त सिंह जैसी महान शख्सीयत का कैलेंडर जारी करके उनको बेहद खुशी महसूस हो रही है। प्रो. बडूंगर ने कहा कि आज जरूरत है कि ज्ञानी दित्त सिंह की तरफ से आरंभ किए मिशन को आगे ले जाया जाए, जिससे समाज के दबे और कुचले लोगों की ऊपर उठाया जा सके। इस मौके सीनियर उप प्रधान तरविन्दर सिंह जौहर, परमजीत सिंह संधू, धर्म सिंह बारन, हरिन्दर सिंह खालसा, लखवीर सिंह करनपुर, डा. हरमनजीत सिंह जोगीपुर, वरिन्दर सिंह कैशियर, सतनाम सिंह चुपकी, जरनैल सिंह प्रेमी, कनवीनर रजवंत सिंह अम्बाला, कनवीनर अम्बाला सुरिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।
दलित फ्रंट ने ज्ञानी दित्त सिंह को समर्पित किया नए साल 2025 का कैलेंडर किया रिलीज
कैलेंडर रिलीज की रस्म पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने निभाई
81
previous post