गुरबाणी सैचीयां कचरे के ढेर पर फेंकने पर बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी ने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करे
गुरबाणी की पोथियां गुरबाणी गुटके या श्री गुरु ग्रंथ साहिब केसरूप के साथ ही छेड़छाड़ क्यों की जाती है : बाबा बलबीर सिंह
पटियाला : किसानों द्वारा बंद की काल का सहारा लेते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह साजिश तहत शहर के रणजीत अवीन्यू सी ब्लाक में एक कचरे के ढेर पर बड़ी संख्या में गुरबाणी की पोथी सैंचीयां बिखेरने के कारण गुरबाणी का घोर निरादर किया गया है। शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के मुखी सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर ङ्क्षसह अकाली 96 करोड़ी ने इस घटना का सख्त नोटिस लिया है तथा इस पर गहरे दुख का प्रकटावा किया है। उन्होंने कहा कि गुरबाणी की पोथियां गुरबाणी गुटके या श्री गुरु ग्रंथ साहिब केसरूप के साथ ही छेड़छाड़ क्यों की जाती है, जबकि बाकी धर्मांे के भी धार्मिक ग्रंथ हैं। बाबा बलबीर ङ्क्षसह ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि कुछ लोग जानबुझ कर ऐसी नीच किस्म की हरकतें करते हैं, जिसके साथ संबंधित फिरके के लोग मनों में धार्मिक स्तर पर हृदय पर चोट लगती है, जिसके साथ अमन अमान रहते भाईचारों में तनाव पैदा हो जाता है। उन्होंने प्रशासन को रोष भरे लहजे में कहा कि आरोपी की तुरंत तलाश करके बनती कार्रवाई करनी चाहिए।

263