मेलबर्न टैस्ट मैच में हार के बाद रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
कहा, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हम थोड़े दुर्भागयशाली रहे
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : भारत को आस्ट्रेलिया ने बाक्सिंग डे टैस्ट मैच के पांचवे दिन हरा दिया है, जिस कारण क्रिकेटर कप्तान रोहित शर्मा की मेलबर्न टैस्ट मैच में हार के बाद प्रतिक्रिया सामने आई है।मैच के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। उनसे जब यशस्वी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि तकनीक के बारे में क्या कहूं। पहली नजर में देखने में तो लगा था कि गेंद टच नहीं हुई है। लेकिन ये तकनीकी बात है जिसके बारे में हम जानते हैं कि 100 फीसदी से सही नहीं है। मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हम थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट मैच में हार से काफी दुखी हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के पांचवें दिन 184 रनों से हरा दिया। इसी के साथ मेजबान टीम 2-1 से आगे हो गई। भारत को जीत के लिए 340 रन चाहिए थे। टीम इंडिया के पास पूरा एक दिन था, लेकिन टीम इंडिया मैच बचा नहीं पाई। इस मैच में यशस्वी जायसवास के विकेट को लेकर भी विवाद रहा और इस पर अब रोहित शर्मा ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि पैट कमिंस की बाउंसर पर यशस्वी ने पुल करना चाहा, लेकिन गेंद उनके बल्ले के पास से होते हुए विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की जिसे मैदानी अंपायर ने नकार दिया। ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया जिसमें स्निको में कहीं से भी ये पता नहीं चल रहा था कि गेंद बल्लेबाज के दस्तानों या बैट से लगी है, लेकिन फिर भी यशस्वी को तीसरे अंपायर ने आउट दे दिया। इस पर काफी विवाद हुआ। दर्शकों ने ऑस्ट्रेलिया को चीटर्स भी कहा। इस सभी को लेकर रोहित शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मेलबर्न टैस्ट मैच में हार के बाद रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
कहा, मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हम थोड़े दुर्भागयशाली रहे
65
previous post