आचार्य किशोर कुणाल पंचतत्व में हुए विलीन
हाजीपुर जिले के कौनहारा घाट में हुआ अंतिम संस्कार
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : समाज सेवी और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का गत दिवस निधन हो गया था, जिनकी अंतिम यात्रा आज उनके कुर्जी निवास स्थान से निकाली गई। उसके पश्चात अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सुबह 10 से 11 बजे तक महावीर मंदिर परिसर में रखा गया, जिसके बाद उनकी शव यात्रा गाँधी सेतु होते हुए कोनहारा घाट हाजीपुर गई उसके बाद हाजीपुर कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां वह पंचतत्व में विलीन हो गए। समाजसेवी, महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का रविवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। किशोर कुणाल के निधन पर देश और दुनिया के कई दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार (30 दिसंबर) को बिहार के हाजीपुर जिले के कौनहारा घाट पर 11 बजे किया गया, जिनको कई जानी मानी हस्तियों द्वारा श्रद्धांजलि भी दी गई।
आचार्य किशोर कुणाल पंचतत्व में हुए विलीन
हाजीपुर जिले के कौनहारा घाट में हुआ अंतिम संस्कार
68
previous post