बिहार में बीपीएससी केछात्रों के समर्थन में बंद का ऐलान

by TheUnmuteHindi
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज की निंदा की

बिहार में बीपीएससी केछात्रों के समर्थन में बंद का ऐलान
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लाठीचार्ज की निंदा की
नई दिल्ली, 30 दिसंबर : बिहार में बीपीएससी के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जहां वाम दल मान ने बिहार बंद का ऐलान किया हुआ है, वहीं इस घटनाक्रम को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने एक वीडियो बयान में कहा, यह बहुत दर्दनाक है कि पुलिस ने उम्मीदवारों की पिटाई की। इसमें कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं…हम इसकी निंदा करते हैं। जो दृश्य सामने आए हैं, वे दर्दनाक हैं। मैं एक युवा हूं और मैं उनकी स्थिति को समझ सकता हूं। सबसे पहले, लोग सामान्यीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। बता दें कि 13 दिसंबर को हुई 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने और नए सिरे से आयोजित करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर रविवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस घटनाक्रम के बाद वाम दल माले ने आज यानी 30 दिसंबर सोमवार को बिहार बंद करने का ऐलान किया। छात्र संगठनों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। इस मामले को लेकर वाम दल माले ने बिहार बंद और रेल परिचालन रोकने का ऐलान किया है।
लाठीचार्ज के बाद किया था वाटर कैनन का प्रयोग
गौरतलब है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन ने पटना में भारी बवाल का रूप ले लिया। रविवार को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर निकले मार्च को पुलिस ने रोका, जिसके बाद जेपी गोलंबर पर धरने पर बैठे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हालात बिगडऩे पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर छात्रों को खदेड़ा गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 70वीं के उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज की निंदा की।

You may also like