अजरबैजानी प्लेन हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति ने मांगी माफी

दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी

by TheUnmuteHindi
अजरबैजानी प्लेन हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति ने मांगी माफी

अजरबैजानी प्लेन हादसे को लेकर रूस के राष्ट्रपति ने मांगी माफी
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : गत दिवस अजरबैजानी में हुए प्लेन हादसे में जहां कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, वहीं इस हादसे का कारण कहीं ना कहीं पक्षियों का टकराना बताया जा रहा था लेकिन आज रूस के राष्ट्रपति ने इस हादसे के लिए माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाकिस्तान में एक अजरबैजानी विमान हादसे की त्रासदपूर्ण घटना के लिए अजरबैजान के राष्ट्रपति से माफी मांगी। इस दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई थी। विमान ने बुधवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोजनी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और कजाकिस्तान में उतरने का प्रयास करते हुए विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने कहा कि बुधवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले के कारण ग्रोज्नी के निकट वायु रक्षा प्रणालियों ने गोलीबारी की। हालांकि, यह कहने से परहेज किया कि इन्हीं में से एक प्लेन से टकराया। इसको लेकर भी शंके जताए जा रहे हैं लेकिन उन्होंने इस पर माफी मांगी है।

You may also like