साउथ कोरिया में हुआ भयानक विमान हादसा, कई लोग मरे

विमान में सवार दो लोगों को छोडक़र सभी की मौत की खबर

by TheUnmuteHindi
साउथ कोरिया में हुआ भयानक विमान हादसा, कई लोग मरे

साउथ कोरिया में हुआ भयानक विमान हादसा, कई लोग मरे
विमान में सवार दो लोगों को छोडक़र सभी की मौत की खबर
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : हाल ही में अजरबैजानी विमान हादसे के कारण जहां देशों विदेशों में मारे जानेवाले लोगों के लिए दुख व्यक्त किया जा रहा था, वहीं आज साउथ कोरिया में एक बड़ा प्लेन क्रैश होने के कारण कई लोगों ने अपनी कीमती जान गंवा दी है, जिस कारण हर किसी द्वारा इस घटना पर दुख का प्रकटावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश होने से अफरा-तफरी मच गई। आपातकालीन अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विमान संभवत: ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण रनवे से उतरकर बाड़ से जा टकराया जिससे उसमें आग लग गई। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी काउंटी मुआन के एक हवाई अड्डे पर 180 के करीब लोगों को ले जा रहा एक यात्री विमान रनवे से उतरकर दीवार से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया, जिससे दो लोगों को छोडक़र सभी की मौत हो गई।
विमान उतरते समय एक बाड़ की दीवार से टकराया
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना सुबह 9.07 बजे हुई, जब जेजू एयर का विमान उतरते समय रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण जिओला प्रांत के मुआन काउंटी में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया। जानकारी के अनुसार , अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में बचाए गए दो लोगों को छोडक़र, सभी लापता लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि वे शवों को बरामद करने के लिए खोज अभियान चला रहे हैं। इस हादसे के बाद हर किसी द्वारा गहरे दुख का प्रकटावा किया जा रहा है।

You may also like