अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया हेरफेर करने का आरोप
कहा, भाजपा के पास नहीं है उचित उम्मीदवार
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : दिल्ली में विधानसभा चुनावों को लेकर जहां बड़े स्तर पर प्रचार मुहिम चल रही है, वहीं आम आदमी पार्टी और भाजपा भी आमने सामने नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर आज आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले भाजपा पर हेरफेर करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूत उम्मीदवार या मुद्दे पेश करने में विफल रहने के बाद ‘अनुचित तरीकों’ से चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा, भाजपा पहले ही चुनाव हार चुकी है। उसके पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा या उचित उम्मीदवार भी नहीं है। उसका लक्ष्य केवल जोड़-तोड़ करके जीतना है, लेकिन हम उसे सफल नहीं होने देंगे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने अकेले एक निर्वाचन क्षेत्र में 11,000 मतदाताओं के नाम हटाने के आवेदन दाखिल किए थे लेकिन मुख्य निर्वाचन आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद इस कदम को रोक दिया गया। उन्होंने कहा, हमने इसका पर्दाफाश किया और शुक्र है कि इसे रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि आ्रपेशन लोटस मेरे निर्वाचन क्षेत्र में दखल दे चुका है, जिसके परिणाम गंभीर निकल सकते हैं। इसलिए भाजपा वाले हेरफेर करने का प्रयास भी कर रहे हैं, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया हेरफेर करने का आरोप
कहा, भाजपा के पास नहीं है उचित उम्मीदवार
61