जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो में 30 और 31 दिसंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

by TheUnmuteHindi
जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो में 30 और 31 दिसंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो में 30 और 31 दिसंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप
पटियाला, 29 दिसंबर : जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो की तरफ से 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक क्रमवार क्राउन सिक्योरिटी सॢवसिज में सिक्योरिटी गार्ड और चैकमेट सर्विसिज में सिक्योरिटी सुपरवाईजर, सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी लेडी गार्ड की पोस्टों के लिए प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस बारे और ज्यादा जानकारी देते डिप्टी डायरैक्टर, जिला रोजगार उत्पती हुनर विकास अज्ञैर सिखलाई ब्यूरो मेजर हरप्रीत ङ्क्षसह ने बताया कि क्राऊन सिक्योरिटी सॢवस द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की पोस्टों के लिए उम्मीदवारों की मांग की गई है, जिन उम्मीदवारों के पास दसवीं की योगता हो, वह इस पोस्ट के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं, जिन उम्मीदवारों की आयु 20-40 साल हो और केवल पुरुष इस प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अपनी योग्यता के सभी सर्टिफिकेट, उन की फोटोकापियां और रिज्यूम साथ लेकर 30- 12- 2024 दिन सोमवार, सुबह 10 बजे जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो, ब्लाक डी, जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स, नजदीक सेवा केंद्र, पटियाला में पहुंच कर इस कैंप में हिस्सा लें।

You may also like