बठिंडा बस हादसे को लेकर पीएम ने किया बड़ा ऐलान
अब तक 8 लोगों की जा चुकी है जान, 26 के करीब घायल
बठिंडा, 28 दिसंबर : बठिंडा में गत दिवस हुए बस हादसे में जहां अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 26 के करीब लोग घायल हो चुके हैं। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भी दुख का प्रकटावा किया गया है। उन्होंने बठिंडा में हुए भयानक बस हादसे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने टवीट करके लिखा, बठिंडा के तलवंडी साबो रोड़ पर स्थित लसाड़ा ड्रेन में एक निजी बस के हादसाग्रस्त होने की दुखदाई खबर मिली। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, बचावकार्य जारी हैं, पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मैं परमात्मा से दिवगंत आत्माओं की शांति और घायल हुए यात्रियों की जल्दी स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर दुख का प्रकटावा करते हुए बड़ा ऐलान भी किया गया है।
जानिए क्या था मामला
जानकारी के अनुसार बठिंडा में गत दिवस बठिंडा-तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास एक प्राइवेट कंपनी की यात्रियों से भरी बस पुल से गंदे नाले में गिर गई, जिससे एक बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हो गई और 26 के करीब अन्य घायल हो गए। घायलों को तलवंडी साबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 46 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार गुरु कांशी कंपनी की बस तलवंडी साबो से बठिंडा आ रही थी। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी।
इस हादसे को लेकर डीसी, एसएसपी व विधायक मौके पर पहुंचे
इस बस हादसे के तुरंत बाद डीसी शौकत अहमद परे, एसएसपी अमनीत कौंडल और विधायक जगरूप ङ्क्षसह गिल समेत पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य चलाया। डीसी शौकत अहमद परे ने बताया कि ड्राइवर बस को बहुत तेज स्पीड से चला रहा था, तभी सामने से एक बड़ा ट्राला आ गया। उससे बचने के लिए ड्राइवर ने बस मोड़ी जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
मरने वालों को 2-2 लाख व घायलों को मिलेंगे 50-50 हजार
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टवीट करते हुए जहां इस हादसे को लेकर दुख जताया, वहीं ऐलान किया कि इस हादसे में मरने वालों के परिवारों को 2-2 लाख दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त घायलों के परिवारों को 50-50 हजार रुपए वितरित किए जाएंगे।
बठिंडा बस हादसे को लेकर पीएम ने किया बड़ा ऐलान
अब तक 8 लोगों की जा चुकी है जान, 26 के करीब घायल
72