पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार
आर्मी वाहन में पार्थिव शरीर रखकर निकाली गई अंतिम यात्रा
नई दिल्ली, 28 दिसंबर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन ङ्क्षसह के पार्थिव शरीर को आर्मी के वाहन में रखकर अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। अब से कुछ ही समय बाद डा. मनमोहन ङ्क्षसह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा आरंभ हुई है तािा मनमोहन सिंह का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह का पार्थिव शरीर जिस वाहन में रखा गया, उसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बैठे थे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
निगमबोध घाट में होगा अंतिम संस्कार
गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर 11.45 बजे अंतिम संस्कार का आयोजन करने का निर्णय लिया है। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और आर्मी ट्रक के साथ पुलिस और सुरक्षाबल के जवान चल रहे हैं। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार ने सहमति जताई है और इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में हुआ था। उनकी तबीयत बिगडऩे के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज जारी था। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस दफ्तर से शुरू होकर अकबर रोड, इंडिया गेट और तिलक मार्ग से होते हुए निगम बोध घाट पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान जाने माने तमाम राज नेता भी वहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार
आर्मी वाहन में पार्थिव शरीर रखकर निकाली गई अंतिम यात्रा
65