शहीदी दिवस को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने लगाया तीन दिवसीय शिविर

नगर कीर्तन में शिरकत कर किया गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त

by TheUnmuteHindi
शहीदी दिवस को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने लगाया तीन दिवसीय शिविर

शहीदी दिवस को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब ने लगाया तीन दिवसीय शिविर
नगर कीर्तन में शिरकत कर किया गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त
फतेहगढ़ साहिब, 27 दिसम्बर : श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के द्वारा श्री गुरु गोबिंद ङ्क्षसह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर ङ्क्षसह, बाबा फतेह ङ्क्षसह और माता गुजरी जी की शहादत को समर्पित तीन दिवसीय 25, 26 व 27 तारीख को विभिन्न तरह के शिविरों का आयोजन किया गया। इस संबंधी जानकारी देते प्रवक्ताओं ने बताया कि इन शिविरों में मुफ्त फिजियोथैरेपी, पुस्तक प्रदर्शनी, गुरमति ज्ञान चेतना, कवि दरबार, दस्तार सिखलाई सेवा कैंप, सिख धर्म के साथ संबंधित डाक्यूमेंट्री के शो शामिल थे। इसके अतिरिक्त शहीदों की कुर्बानियों को समर्पित सैमीनार का आयोजन भी किया गया।
एक हजार से अधिक मरीजों का किया गया उपचार
श्री गुरु ग्रंथ साहिब वल्र्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के द्वारा लगाए गए इस शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त नगर कीर्तन में भी आखिरी दिन शिरकत करके गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। डा. सिकन्दर सिंह, डीन विद्यार्थी भलाई ने बताया कि यूनिवर्सिटी के फिजीओथैरपी कैंपों में भी एकहजार से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया गया तथा 500 से ज़्यादा विद्यार्थियों ने पगड़ी सिखलाई कैंपों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की तरफ से लगाई पुस्तक प्रदर्शनी को संगत की तरफ से बहुत ही बहुत बढिय़ा प्रोत्साहन मिला और लगभग तीन हजार से अधिक लोगों ने पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ लिया। नगर कीर्तन के दौरान यूनिवर्सिटी की गत्तका टीम की तरफ से शानदार गत्तके के जौहर पेश किए गए।
संगत ने नि:शुल्क शिविर, पगड़ी सिखलाई कैंप, कवि दरबार व अन्य का लिया लाभ
शहीदी सभा के अन्तिम दिन हर साल की तरह इस साल भी यूनिवर्सिटी स्टाफ और विद्यार्थियों समेत वाइस- चांसलर डॉ. प्रीत पाल सिंह ने श्रद्धापूर्वक नगर कीर्तन में शिरकत की। इस मौके डीन अकादमिक मामले डा. सुखविन्दर सिंह बिलिंग ने बताया कि पुस्तक मेले के अलावा यूनिवर्सिटी की तरफ से लगाए गए फिजियोथैरेपी कैंप, पगड़ी सिखलाई कैंप, कवि दरबार, गुरमति ज्ञान चेतना कैंप और सिख इतिहास के साथ संबंधित डाकूमैंटरी शो आदि समागमों का संगतों ने भरपूर लाभ लिया है। इस दौरान पुस्तक मेला कमेटी के कनवीनर डा. हरदेव सिंह प्रमुख धर्म अध्ययन विभाग ने समूह प्रकाशकों और खरीददार संगतों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले में गुरमति और गुर इतिहास संबंधी पुस्तकें खरीदीने का भारी उत्साह देखने को मिला।
इन समागमों का उद्देश्य संगतों को सिख विरासत संबंधी जागरूक करना : वीसी
इस मौके यूनिवर्सिटी के वाइस- चांसलर, प्रोफैसर प्रितपाल सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि यूनिवर्सिटी की तरफ से शहीदी सभा दौरान चलाए गए इन समागमों और सेवा कामों का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आई संगतों में सिख विरासत सम्बन्धित जागरूकता फैलाना है जिससे वह फतेहगढ़ साहिब की मुकद्दस धरती पर दीं कुर्बानियों से सेध ले सकें और अपने धर्म के साथ जुड़ सकें। उन्होंने यह भी बताया कि यूनिवर्सिटी समय- समय पर ऐसीं सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा डालना अपना फर्ज समझती है, क्योंकि फतेहगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर इस यूनिवर्सिटी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ही अपनी अमीर विरासत और सभ्याचार को संसार के कोने- कोने तक पहुंचाना है।

You may also like