पंचकूला के पौंटा में मिला नवजात बच्ची का शव बरामद

महिलाओं ने शव देखकर तुरंत दी ग्रामीणों को सूचना

by TheUnmuteHindi
पंचकूला के पौंटा में मिला नवजात बच्ची का शव बरामद

पंचकूला के पौंटा में मिला नवजात बच्ची का शव बरामद
महिलाओं ने शव देखकर तुरंत दी ग्रामीणों को सूचना
पंचकूला : पंचकूला के पौंटा गांव में शुक्रवार को मोरनी से रायपुर रानी मार्ग पर जंगल में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। यह घटना तब उजागर हुई जब गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गईं। गौरतलब है कि महिलाओं ने शव देखकर तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है। इस तरह की अमानवीय घटना ने क्षेत्रवासियों के मन में इंसानियत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी को जल्द से जल्द पकडकर कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

You may also like