संसद के पास खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की हुई इलाज के दौरान मौत

पेट्रोल जैसा पदार्थ डालकर किया था आत्महत्या का प्रयास

by TheUnmuteHindi
संसद के पास खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की हुई इलाज के दौरान मौत

संसद के पास खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की हुई इलाज के दौरान मौत
पेट्रोल जैसा पदार्थ डालकर किया था आत्महत्या का प्रयास
नई दिल्ली : भारत देश की राजधानी दिल्ली में संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस की जानकारी अधिकारियों ने दी । बतानेयोग्य है की बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जितेंद्र ने नए संसद भवन के पास खुद पर पेट्रोल जैसा पदार्थ डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद उन्हें आर. एम. एल उन्हें अस्पताल ले जाया गया और ‘बर्न वार्ड’ में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बागपत स्थित अपने घर में कुछ लोगों से विवाद के चलते व्यक्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि उसके परिवार पर उसी गांव के एक अन्य परिवार पर हमला करने के दो मामले दर्ज हैं, जिससे वह परेशान था। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, वह 95 प्रतिशत जल गया था और आज सुबह 2.23 बजे उसकी मृत्यु हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद जितेंद्र का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

You may also like