दो छात्रों मेें कहासुनी होने के बाद एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला
भीड़ इक_ी देखकर हुआ फरार
हरियाणा, 27 दिसंबर : हरियाणा में दोछात्रों में आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया तथा एकछात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला करके उसे गंभीर घायल कर दिया, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अुनसार हमला छात्र के सिर और कान के पास किया गया था। इस दौरान चाकू का टुकड़ा टूट का और में घुसा रह गया। इस टुकड़े को बाद में चिकित्सकों द्वारा निकला गया। जिसके बाद घायल छात्र की मां ने किला थाना पुलिस को मामले की शिकायत देते हुए कैसे दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता 8वीं कक्षा में अध्ययनरत 15 वर्षीय अनिकेत के माता सुदेश है। शिकायत देते हुए सुदेश ने कहा कि उसके बेटे का फोन पर गांव राजाखेड़ी निवासी 10 वीं कक्षा में अध्ययनरत रजत से झगड़ा हुआ था। दोनों ही अलग–अलग विद्यालय में जाते है। जिसके बाद 25 दिसंबर के दिन रजत ने अनिकेत को कुटानी जाते समय रस्ते में रोक लिया। पहले हुए विवाद के कारण रजत अनिकेत से झगडऩे लगा। तैश में आकर रजत ने चाकू निकाल लिया और वार करने लगा। खुद को बचाने की कोशिश करते हुए वह चिल्लाने लगा। इसी बीच रजत चाकू घोंप कर लोगों को आता देख फरार हो गया। चाकू का टुकड़ा रजत के कान के पास सिर में घुस रह गया। जाते-जाते आरोपी ने धमकी दी कि यदि वह फिर मौका मिला, तो जान से मार दूंगा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उपचार कर चाकू का टुकड़ा सिर से बाहर निकाला। इस संबंधी पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनके पास शिकायत आ चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
दो छात्रों मेें कहासुनी होने के बाद एक ने दूसरे पर किया चाकू से हमला
भीड़ इक_ी देखकर हुआ फरार
94