डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

उप राष्ट्रपति व ओवैसी ने भी जताया दुख

by TheUnmuteHindi
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
उप राष्ट्रपति व ओवैसी ने भी जताया दुख
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ङ्क्षसह के निधन के बाद देश के हर कोने से नेताओं द्वारा शोक प्रकट किया जा रहा रहा है। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स में भर्ती कराया गया था और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। आज उनके निधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अपनी पार्टी की ओर से मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने हाशिए पर पड़े समुदायों और मुस्लिम समुदाय के उत्थान के लिए काम किया। उनके निधन से देश ने अपना बेटा खो दिया है। इसी तरह उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

You may also like