महाराष्ट्र में सरपंच की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला

गाड़ी पर अंडे फेंक कार का शीशा तोड़ा, पुसिल द्वारा जांच शुरू

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में सरपंच की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला

महाराष्ट्र में सरपंच की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला
गाड़ी पर अंडे फेंक कार का शीशा तोड़ा, पुसिल द्वारा जांच शुरू
मुंबई, 27 दिसंबर : महाराष्ट्र में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिस कारण लोगों में डर व सहम का माहौल आम देखने को मिल रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र में अब एक और सरपंच पर हमला हुआ है, जिसमें धाराशिव जिले में चार लोगों ने एक सरपंच की कार का शीशा तोड़ दिया। साथ ही कार के अंदर पेट्रोल से भरा कंडोम फेंका। हमले में सरपंच समेत एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात को मेसाई जवालगा के सरपंच नामदेव निकम अपनी एसयूवी कार में बारुल से गांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान तुलजापुर के पास दो बाइक पर सवार चार लोग आए। बाइक सवारों ने कार के शीशे पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पत्थर से हमला कर कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने कार के अंदर पेट्रोल से भरा कंडोम भी फेंका। तुलजापुर पुलिस ने सरपंच की शिकायत के आधार पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सरपंच निकम ने बताया कि वह पुणे में रहता है और सप्ताह में दो से तीन बार गांव आता है। मेसाई जवालगा में उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

You may also like