आरजे सिमरन ने फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त
दोस्तों के साथ किराए के घर में रहती थी सिमरन
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : सोशल मीडिया पर मशहूर आरजे सिमरन के फैंस और उनके चाहनेवालों को आज उस समय पर झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि आरजे सिमरन का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने कथित तौर पर सेक्टर-47 इलाके में स्थित अपने किराए के घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है, जिसको लेकर उनके फैंस और चाहनेवालों में मातम पसरा हुआ है।
बता दें कि गत दिवस उनका शव उनके कमरे में लटका हुआ मिला। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में अपने कुछ साथियों के साथ रह रही थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीया आरजे सिमरन सिंह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 की कोठी नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं। बुधवार रात वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त से सूचना मिली, जो उसी घर में रहता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है, जिसके बाद अब उसका दरवाजा खोला गया तो उसे फंदे पर लटका हुआ देखा। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
6 लाख के करीब थे फालोर्अस
बता दें कि सिमरन रेडियो चैनल में एक आरजे थी। हालांकि, उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी थी और अब वो फ्रीलांसिंग कर रहीं थीं। सिमरन का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिनके करीब 6 लाख के करीब फालोअर्स थे। उनके इस तरह जाने से परिवार वालों को भी गहरा सदमा लगा है।
आरजे सिमरन ने फंदा लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त
दोस्तों के साथ किराए के घर में रहती थी सिमरन
53
previous post