संभल : चंदौसी में बावड़ी की खुदाई छठे दिन भी जारी
पांच कूपों की खोदाई की जा रही है
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : संभल की चंदौसी में पुरातत्व विभाग के द्वारा बावड़ी की खोदाई छठे दिन भी जारी रही। वहीं, स्थानीय लोगों के आग्रह पर नगर पालिका परिषद ने सरथल पुलिस चौकी के पास मृत्यु कूप (मृत्युंजय कूप) की खोदाई कराई। खग्गू सराय में 46 साल से बंद मंदिर मिलने के बाद डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित कराने की योजना तैयार करने का निर्णय लिया है। पांच कूपों की खोदाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार राज्य पुरातत्व निदेशालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संयुक्त टीम ने गुरुवार को भद्रेश्वर तीर्थ और दो प्राचीन कूपों का जायजा लेकर उनके नमूने लिए। विभिन्न पुस्तकों में संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप होने का उल्लेख मिलता है। यह सभी हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं। इनमें कई तीर्थ और कूप विलुप्त हो चुके हैं तो कुछ एएसआई के अधीन हैं।
एतिहासिक स्थलों को विकसित करने का लिया निर्णय
जिला प्रशासन ने सभी ऐतिहासिक स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया है। पृथ्वीराज चौहान की बावड़ी की सफाई भी जल्द शुरू की जानी है। डीएम ने राज्य पुरातत्व निदेशालय और एएसआई से ऐतिहासिक स्थलों की प्राचीनता के बारे में रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। इसके लिए 19 दिसंबर को एएसआई और 20 व 21 दिसंबर को निदेशालय की टीम दौरा कर चुकी है। अब 25 दिसंबर से दोनों की संयुक्त टीम सक्रिय है। चार सदस्यीय इस टीम में दो विशेषज्ञ एएसआई के हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक दीवार भी सामने आई है, जोकि प्राचीन लग रही हे, जिसको लेकर जांच चल रही है।
संभल : चंदौसी में बावड़ी की खुदाई छठे दिन भी जारी
पांच कूपों की खोदाई की जा रही है
173