यमन में इस्राइल द्वारा किए गए हमलों में बाल बाल बचे विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर-जनरल

हमले में दो लोगों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
यमन में इस्राइल द्वारा किए गए हमलों में बाल बाल बचे विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर-जनरल

यमन में इस्राइल द्वारा किए गए हमलों में बाल बाल बचे विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर-जनरल
हमले में दो लोगों की हुई मौत
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : इजस्रालय द्वारा गाजा पट्टी में हमलों के बाद अब लगातार यमन में बमबारी की जा रही है, जिस कारण बड़ा संघर्ष छिड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार यमन में इस्राइल द्वारा किए गए हमले में विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर-जनरल टेड्रोस एडनॉम, गुरुवार को यमन के सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इजरायल की एयरस्ट्राइक में बाल-बाल बच गए। इस हमले में करीब दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. टेड्रोस अपने संयुक्त राष्ट्र और सहयोगियों के साथ एक फ्लाइट में सवार होने वाले थे और इसी वक्त हमला हो गया। इस दौरान फ्लाइट क्रू मेंबर्स चालक का एक सदस्य घायल हो गया। प्रमुख घेब्रेयसस ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की रिहाई के लिए बातचीत करने और यमन में स्वास्थ्य और मानवीय स्थिति का आंकलन करने का हमारा मिशन आज समाप्त हो गया। हम बंदियों की तत्काल रिहाई के लिए आह्वान करते रहेंगे। लगभग दो घंटे पहले जब हम सना से अपनी उड़ान भरने वाले थे, तो हवाई अड्डे पर हवाई बमबारी हुई। हमारे विमान के चालक दल के सदस्यों में से एक घायल हो गया। उन्होंने आगे लिखा, हवाई अड्डे पर कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है।

You may also like