कल होगा डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार

संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है

by TheUnmuteHindi
कल होगा डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार

कल होगा डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिक शरीर का अंतिम संस्कार
संस्कार के दौरान 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है
नई दिल्ली, 27 दिसंबर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ङ्क्षसह जिनका आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है के पार्थिव शरीर को 28 दिसंबर को कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आम जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेगी। इसके पश्चात, उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।डॉ. मनमोहन सिंह का भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान अविस्मरणीय है। 1991 के आर्थिक सुधारों के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उन्होंने भारत को नई आर्थिक दिशा दी। 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कुशल नेतृत्व दिया और उससे पहले वित्त मंत्री के तौर पर अपनी छाप छोड़ी। उनके कार्यकाल में भारत ने आर्थिक और सामाजिक विकास में कई मील के पत्थर पार किए। बता दें कि अंतिम संस्कार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को भारत के राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे में लपेटा जाता है। इसके अलावा अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाती है। दरअसल, यह सलामी राजकीय सम्मान के हाईएस्ट लेवल का प्रतीक मानी जाती है।

You may also like