प्रसिद्ध बाल कलाकार हडसन मीक की गाड़ी से गिरने के कारण हुई मौत

बहुत कम उम्र में हासिल किया बहुत कुछ

by TheUnmuteHindi
Famous child actor Hudson Meek died due to a fall from a car

प्रसिद्ध बाल कलाकार हडसन मीक की गाड़ी से गिरने के कारण हुई मौत
बहुत कम उम्र में हासिल किया बहुत कुछ
अमेरिका, 27 दिसंबर : प्रसिद्ध बाल कलाकार हडसन मीक के इंस्टाग्राम से एक पोस्ट सांझा कर हडसन मीक की मौत होने की जानकारी दी गई है। फिल्म ‘बेबी ड्राइवर’ में बाल कलाकार के रूप में अपना लोहा मनवाने वाले हडसन मीक की चलती गाड़ी से गिरने से मौत हो गई। वह 16 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार ‘‘मैकगाइवर, ‘‘द स्कूल डुएट, ‘‘द लिस्ट और ‘‘द सांता कॉन में अभिनय करने वाले मीक की 22 दिसंबर को वेस्टाविया हिल्स, अलबामा में मौत हो गई। मीक के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘यह बताते हुए बेहद अफसोस है कि हडसन मीक आज रात यीशु के पास चले गए। इस धरती पर उनकी 16 साल की उम्र बहुत कम थी, लेकिन इस समय में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया। मीक अब तक जिन लोगों से मिले उन पर महत्वपूर्ण छाप छोड़ी।
गाड़ी से गिरने के कारण आई थी गंभीर चोटें
जानकारी के अनुसार, अभिनेता को 19 दिसंबर को चलती गाड़ी से सडक़ पर गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं। मीक को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना गुरुवार रात वेस्टाविया हिल्स, अलबामा में हुई। चीफ डिप्टी कोरोनर बिल येट्स ने बताया कि मीक चलती गाड़ी से सडक़ पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मीक को अस्पताल ले जाया गया और शनिवार रात उनकी मौत हो गई। वैराइटी के अनुसार, वेस्टाविया हिल्स पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है।

You may also like