वेद हमारे धर्म, विज्ञान, कला, संगीत के मूल स्त्रोत : नायब सैनी
कहा, वेद के पथ पर चलकर सुख शांति कर सकते हैं प्राप्त
हरियाणा, 27 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि वेदों पर अनुसंधान करने वाले विद्वानों ने माना है कि वेद हमारे धर्म, विज्ञान, कला, संगीत, चिकित्सा और दर्शन के मूल स्रोत हैं। वेदों का अध्ययन केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने संतों के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वेद वह परम पथ है, जिस पर चल कर सभी सुख-शान्ति प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन प्राचीन ग्रंथों में छिपे ज्ञान के भंडार को आमजन और विशेष रूप से हमारी युवा पीढ़ी पढ़ व समझ सकेगी। यह प्रयास हमें अपनी जड़ों से जुडऩे में सहायक सिद्ध होगा।
कहा, वेद के ज्ञान से भारत बना विश्व गुरु
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वेद वह ज्ञान है, जिससे भारत विश्व गुरु बना। आज भी जब हम भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं, तो वेदों के ज्ञान का प्रचार-प्रसार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वह पावन धरा है, जहां मां सरस्वती के तटों पर वेदों की ऋचाएं लिखी गईं। ऐसे में गुरु द्रोण की धरती गुरुग्राम से वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन का वैदिक ज्ञान एक महत्वपूर्ण आधार बनेगा। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में वेद प्रचार एवं वेद भाष्य ग्रंथ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
वेद हमारे धर्म, विज्ञान, कला, संगीत के मूल स्त्रोत : नायब सैनी
कहा, वेद के पथ पर चलकर सुख शांति कर सकते हैं प्राप्त
70