पंजाब बंद के प्रोग्राम की युद्ध स्तर पर तैयारी के चलते बसें और ट्रेनें भी रोकेंगे किसान
30 दिसंबर को 7 बजे से ले कर शाम 4 बजे तक ट्रेनें भी बंद रहेंगी और बसें भी बंद की जाएंगी
पटियाला : खनौरी मोर्चे पर मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल के हक में आज अलग अलग यूनियनों, संस्थाओं की हुई मीटिंग के बाद किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि बंद की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है और 30 दिसंबर को 7 बजे से ले कर शाम 4 बजे तक ट्रेनें भी बंद रहेंगी और बसें भी बंद की जाएंगी । आज खनौरी बार्डर और शंभू बार्डर में हुई मीटिंग के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने ने कहा कि 31वें दिन में मरन व्रत पर बैठे जगजीत सिंह डलेवाल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उनहोंने कहा कि इस लिए सारे पंजाब को बंद के लिए उठ कर आना चाहिए ताकि केंद्र की कुंभकरनी सोई सरकार को जगाया जा सके ।
इस मौके सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि आज उनको पीडीए इम्प्लाईज यूनियन पटियाला, टीएसयू सोढी ग्रुप, आशा वर्कर यूनियन शुतराना ब्लाक, लोक संग्राम मोर्चा, क्रांतिकारी ग्रामीण वर्कर यूनियन, टोल लाजा वर्कर यूनियन पंजाब, पब्लिक एक्शन कमेटी, काला पानी मोर्चा, पंजाब डेंटल सर्जन फ्रंट, पंजाब रोडवेज- पी आर टी सी- पनबस कंट्रैक्टर वर्कर्ज, पैंशनर्ज एसोसिएशन, जल स्पलाई सेनिटेशन, टैकनिकल सर्विस यूनियन, पूर्व सैनिक सांझा मोर्चा, पंजाब नंबरदार यूनियन पंजाब, पंजाब रोडवेज पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन, आईटीआई बिजली मुलाजिम एकता मंच पंजाब, दोधी डेयरी यूनियन पंजाब, चीफ पैटर्न नंबरदार यूनियन, इम्प्लाईज फेडरेशन पंजाब, बिना तजुर्बा संघर्ष कमेटी 29519, व्यापार मंडल पटियाला, हिंदुस्तान पैट्रोल पंप यूनियन, पीआरटीसी इनटैक यूनियन, पीआरटीसी एटैक यूनियन, डीलर्ज एसोसिएशन पंजाब आदि ने समर्थन दिया ।
पंजाब बंद के प्रोग्राम की युद्ध स्तर पर तैयारी के चलते बसें और ट्रेनें भी रोकेंगे किसान
30 दिसंबर को 7 बजे से ले कर शाम 4 बजे तक ट्रेनें भी बंद रहेंगी और बसें भी बंद की जाएंगी
56