सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग रोकने के लिए जागरूकता मुहिम बारे सलाह- परामर्श मीटिंग

जागरूकता फैलाने के लिए रणनीति तैयार की

by TheUnmuteHindi
जागरूकता फैलाने के लिए रणनीति तैयार की

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग रोकने के लिए जागरूकता मुहिम बारे सलाह- परामर्श मीटिंग
जागरूकता फैलाने के लिए रणनीति तैयार की
चंडीगढ़, 26 दिसम्बर : पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय दफ्तर, पटियाला की तरफ से जिले के अंदर एक बार प्रयोग किये जाने वाले प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए मैरिज पैलेस एसोसिएशन और केटरिंग एसोसिएशन के प्रधानों और सदस्यों के साथ आज एक महत्वपूर्ण मीटिंग की गई। इस बारे जानकारी देते वातावरण इंजीनियर इंजी. गुरकरन सिंह ने बताया कि इस मीटिंग का मुख्य मकसद पटियाला जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग को रोकने और इस सम्बन्धित जागरूकता फैलाने के लिए रणनीति तैयार करना था।
इस मीटिंग दौरान पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों की तरफ से एसोसिएशनों के सदस्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक के वातावरण और सेहत पर पडऩे वाले नुकसानदाह प्रभावों बारे जानकारी दी गई। इस मौके विवाह समारोहों और अन्य सामाजिक समागमों दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग को घटाने के तरीकों बारे चर्चा की गई। इसके बदले के तौर पर वातावरण- अनुकूल विकल्पों का प्रयोग की सिफारिश की गई। इस मौके पर स्थानीय व्यापारिक और सामाजिक संगठनों को वातावरण सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उत्साहित किया गया। मीटिंग में मौजूद रहे मैरिज पैलेस और कैटरिंग एसोसिएशनों ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।

You may also like