जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध- डिप्टी कमिश्नर

स्पोंसरशिप स्कीम के तहत 34 नए केसों को दी प्रवानगी

by TheUnmuteHindi
जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध- डिप्टी कमिश्नर

जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध- डिप्टी कमिश्नर
– स्पोंसरशिप स्कीम के तहत 34 नए केसों को दी प्रवानगी
पटियाला : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने आज प्रशास्निक काम्प्लैक्स में स्पोंसरशिप कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता करते कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जरूरतमंद बच्चों की भलाई के लिए वचनबद्ध है, जिस के अंतर्गत बाल भलाई स्कीमों के द्वारा जरूरतमंद बच्चों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और स्त्री और बाल विकास विभाग की इस स्पोंसरशिप स्कीम के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए ताकि कोई भी योग्य और जरूरतमंद बच्चा सुविधा लेने से वंचित ना रह सके।
डा. प्रीति यादव ने मीटिंग में 34 नए बच्चों की स्पोंसरशिप प्रवान की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई इस स्कीम के अंतर्गत गरीब बच्चों को मदद मिलेगी और गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई को जारी रख सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो बच्चे इस स्पोंसरशिप स्कीम की शर्तें पुरी करते हैं, वह जिला बाल सुरक्षा दफ्तर पटियाला को जरूर संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ लें।
इस मौके बाल सुरक्षा अफसर, शायना कपूर ने पंजाब सरकार की तरफ से चलाईं जा रही अलग- अलग स्कीमों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि जो बच्चों के माता पिता की मौत हो जाती है या जो बच्चों के माता पिता गंभीर बीमारी के शिकार हैं और माता पिता वित्ती और शारीरिक तौर पर बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ हैं ऐसे बच्चों को स्पोसरशिप लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि पहले 115 बच्चों की स्पोंसरशिप चल रही थी और आज डिप्टी कमिश्नर पटियाला की तरफ से 34 नए मामलों को प्रवानगी दी गई है। उन्होंने आगे से जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पोंसरशिप की प्रवानगी उपरांत बच्चों को 4 हजार रुपए महिनें दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई इस स्पोंसरशिप स्कीम का लाभ लेना चाहता है तो वह जिला बाल सुरक्षा दफ्तर पटियाला, ब्लाक-सी एक्स्टेंशन रूम नंबर 150 मिनी सचिवालय पटियाला में सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 9.00 बजे से शाम 5 बजे तक नंबर 0175- 2353523 पर संपर्क कर सकता है।

You may also like