मुख्यमंत्री माझी ने कांग्रेस पर लगाए डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के आरोप
कहा, कांग्रेसी बिना शर्त माफी मांगे
नई दिल्ली, 25 दिसंबर : संसद में संविधान पर गत दिनों बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी को लेकर पिछले सप्ताह विवाद खड़ा हो गया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर चौतरफा हमला किया और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की थी। अब ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर डॉ.भीमराव आंबेडकर का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाया और कांग्रेस से देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। माझी ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके नेताओं ने आंबेडकर का अपमान किया है और यहां तक कि 1952 तथा 1954 के चुनावों में उनके खिलाफ प्रचार भी किया। भारत के लोग जानते हैं कि आंबेडकर का अपमान किसने किया है और उनका सम्मान किसने किया।
नेहरू के साथ हुआ था डॉ. आंबेडकर का मतभेद
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझाी ने बताया कि पहले की कांग्रेस सरकारों ने मुस्लिम आरक्षण को प्राथमिकता दी, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) के हितों की अनदेखी की गई। माझी ने दावा किया, ‘‘आंबेडकर ने इसका कड़ा विरोध किया था, जिसके कारण नेहरू के साथ उनके मतभेद पैदा हुए, जो अंतत: उनके इस्तीफे का कारण बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीम राव आंबेडकर जी का अपमान किया है। इसलिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री माझी ने कांग्रेस पर लगाए डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के आरोप
कहा, कांग्रेसी बिना शर्त माफी मांगे
88