बांगलादेश द्वारा शेख हसीना के प्रत्यर्पण मांगने पर साजेब वाजेद का बयान आया सामने

कहा, हजारों लोगों को अवैध रूप से किया जा रहा है जेलों में बंद

by TheUnmuteHindi
बांगलादेश द्वारा शेख हसीना के प्रत्यर्पण मांगने पर साजेब वाजेद का बयान आया सामने

बांगलादेश द्वारा शेख हसीना के प्रत्यर्पण मांगने पर साजेब वाजेद का बयान आया सामने
कहा, हजारों लोगों को अवैध रूप से किया जा रहा है जेलों में बंद
नई दिल्ली, 24 दिसंबर : बांगलादेश द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण की मांग पर उनके बेटे साजेब वाजेद का बयान सामने आया है। साजेब वाजेद ने बयान में कहा कि कंगारू अदालत और उसके बाद प्रत्यर्पण की मांग उस समय की गई है, जब सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गैर-न्यायिक हत्याओं का शिकार बनाया जा रहा है। इनपर झूठे हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं, हजारों लोगों को अवैध रूप से जेलों में बंद किया गया है, और शासन के इशारे पर हिंसक हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, डॉ. मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली सरकार द्वारा स्थापित इस न्यायाधिकरण का उद्देश्य सिर्फ अवामी लीग के नेतृत्व को दबाना है। यह राजनीतिक विद्वेष की पराकाष्ठा है। बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत से प्रत्यर्पण की मांग के बाद उनके बेटे साजेब वाजेद ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई और न्याय का हनन करार दिया। उन्होंने इसे एक कंगारू अदालत की संज्ञा दी, जहां न्याय की बजाय राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है।
बांगलादेश सरकार ने भेजा है औपचारिक कूटनीतिक अनुरोध
बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत को औपचारिक कूटनीतिक अनुरोध भेजा है। इस संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पूर्व विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने कहा, हमने भारत को शेख हसीना को न्यायिक प्रक्रिया के लिए वापस लाने का अनुरोध किया है।

You may also like