अमेरिका का स्वर्णिम युग हमारे सामने है : डोनाल्ड ट्रंप

कहा, प्रशासन पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने का कर सकता है प्रयास

by TheUnmuteHindi
अमेरिका का स्वर्णिम युग हमारे सामने है : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका का स्वर्णिम युग हमारे सामने है : डोनाल्ड ट्रंप
कहा, प्रशासन पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने का कर सकता है प्रयास
अमेरिका, 24 दिसंबर : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैं गर्व से यह कह सकता हूं कि अमेरिका का स्वर्णिम युग हमारे सामने है। हमारे अंदर अब एक ऐसी भावना है जो कुछ समय पहले तक नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन पनामा नहर पर नियंत्रण हासिल करने का प्रयास कर सकता है जिसे अमेरिका ने ‘मूर्खतापूर्ण’ तरीके से अपने मध्य अमेरिकी सहयोगी को सौंप दिया था। ट्रंप ने अपनी इस बात के पीछे तर्क दिया कि अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोडऩे वाली इस अहम नहर से गुजरने के लिए जहाजों से ‘बेवजह’ शुल्क वसूला जाता है। वहीं पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने इस धारणा को अपने देश की संप्रभुता का अपमान बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया।
प्रशासन अमेरिकी सीमाओं को सील करेगा
रिपब्लिकन पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने यह टिप्पणी पांच नवंबर को चुनाव जीतने के बाद अपनी पहली बड़ी रैली में की। एरिजोना में ‘टर्निंग प्वाइंट यूएसए अमेरिकाफेस्ट’ में समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास करेगा, अमेरिकी सीमाओं को सील करेगा और पश्चिम एशिया एवं यूक्रेन में युद्धों को तत्काल बंद कराएगा। इसलिए वह पनामा नहर का नियंत्रण हासिल करने का भी प्रयास कर सकता है।

You may also like