सर्दियों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूलों में किया छुट्टियो का ऐलान
नई दिल्ली, 23 दिसंबर : दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही सर्दी को देखते हुए दिल्ली सरकार नेस्कूल के छोटे बच्चों के लिए छुट्टियों का फेसला किया है। सरकार ने 2025 की शुरुआत में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।
हालांकि, इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए विशेष एक्स्ट्रा कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि उनकी शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हो सके। इन एक्स्ट्रा कक्षाओं का उद्देश्य छात्रों को उनके कमजोर विषयों में मदद करना है। स्कूल प्रबंधन को छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि वे अभिभावकों और छात्रों को इन कक्षाओं के बारे में समय रहते सूचित करें। इसके लिए विभिन्न संचार माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।