तुर्की और ब्राजील में प्लेन हादसो में गई कई लोगों की जान
नियंत्रण बिगडऩे के कारण हुआ बड़ा हादसा
नई दिल्ली, 23 दिसंबर : तुर्की और ब्राजील में अलग-अलग दो जगह पर हुए प्लेन क्रैश के कारण बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसारपहली घटना तुर्की के मुगला प्रांत में हुई, जहां एक हेलीकॉप्टर एंबुलेंस उड़ान भरते ही अस्पताल की इमारत से टकरा गया। हेलीकॉप्टर में एक पायलट, एक तकनीकी कर्मचारी, एक डॉक्टर और एक स्वास्थ्यकर्मी सवार थे। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और सवार चारों लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर घने कोहरे के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया था और यह हादसा तब हुआ जब हेलीकॉप्टर मुगला के अस्पताल की छत से उड़ान भरने के बाद अंताल्या की ओर जा रहा था। इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें हेलीकॉप्टर आसमान में घुमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसको लेकर बचाव कार्य जारी हैं।
ब्राजील में गई 9 लोगों की जान
जानकारी के अनुसार दूसरा हादसा ब्राजील में हुआ, जहां 9 लोगों की मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार बीते दिन ब्राजील के ग्रामाडो में एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हुआ, जबकि तुर्की के मुगला प्रांत में एक हेलीकॉप्टर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों हादसे रिहायशी इलाकों में हुए और सोशल मीडिया पर इन हादसों के वीडियो वायरल हो गए हैं। ब्राजील के ग्रामाडो शहर में रविवार को एक छोटा पैसेंजर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, प्लेन पहले एक बिल्डिंग की चिमनी से टकराया और उसके बाद एक फर्नीचर की दुकान के ऊपर गिर गया। प्लेन गिरते ही आग पकड़ ली और वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में प्लेन में सवार सभी 10 लोग मारे गए। मृतकों में एक बिजनेसमैन लुइज क्लाउडियो गैलेजी और उनका परिवार था। वे साओ पाउलो जा रहे थे। गैलेज़ी की कंपनी ने हादसे की पुष्टि की है। इस हादसे के कारण सभी जगह मातम पसरा पड़ा है।
तुर्की और ब्राजील में प्लेन हादसो में गई कई लोगों की जान
नियंत्रण बिगडऩे के कारण हुआ बड़ा हादसा
102