मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की हुई मौत

सरकार परिजनों को प्रदान करेगी आर्थिक सहायता

by TheUnmuteHindi
मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की हुई मौत

मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की हुई मौत
सरकार परिजनों को प्रदान करेगी आर्थिक सहायता
उज्जैन, 21 दिसंबर : उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में आज एक हादसा होने के कारण एक महिला की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला का दुपट्टा वहां लगी आलू छिलने की मशीन में आने के कारण उसमें फंसने से उसकी मौत हुई है।इस संबंधी जानकारी देते अधिकारियों उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रजनी खत्री (30) भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया। एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। अन्न क्षेत्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाता है लेकिन आज वहां हादसा होने के कारण वहां मातम पसरा पड़ा है।

You may also like