रूस की इमारत पर यूक्रेन ड्रोन का हमला, स्थिति तनावपूर्ण

दो इमारतों पर किया गया ड्रोन अटैक

by TheUnmuteHindi
रूस की इमारत पर यूक्रेन ड्रोन का हमला, स्थिति तनावपूर्ण

रूस की इमारत पर यूक्रेन ड्रोन का हमला, स्थिति तनावपूर्ण
दो इमारतों पर किया गया ड्रोन अटैक
नई दिल्ली, 21 दिसंबर : यूक्रेन और रूस के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां एक ओर रूस द्वारा जंग रोकने के लिए तैयारी की जा रही थी, ऐसे में रूस के तातारस्तान की एक बिल्डिंग में यूक्रेन ने ड्रोन अटैक कर दिया है, जिस कारण स्थिति काफी तनावूपर्ण वाली बन गई है।
जानकारी के अनुसार यूक्रेन ने रूस के तातारस्तान की राजधानी कजान में दो इमारत पर ड्रोन अटैक किया गया है। घटना के तुरंत बाद प्रभावित रिहायशी बिल्डिंग से लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया। अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक ड्रोन इमारत से टकराते हुए नजर आ रहा है। यह हमला राजधानी मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर कजान में इमारतों को निशाना बना कर किया गया है। यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद रूस के कजान एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक रोक दिया गया है। वहीं रूसी की एक एजेंसी ने 8 ड्रोन हमले का दावा भी किया है, जिसको लेकर जांच चल रही है। बता दें कि दो दिन पहले ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वे यूक्रेन जंग को रोकने के लिए तैयार हैं। इसके लिए वह ट्रम्प से बातचीत करने को तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि उनके बीच चार साल से भी ज्यादा वक्त से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन अगर ट्रम्प चाहें तो वे उनसे मिलने को तैयार हैं लेकिन ऐसे समय में यूक्रेन द्वारा अटैक कर दिया गया है, जिस कारण स्थिति तनावपूर्ण वाली बन गई है।

You may also like