छिटपुट घटनाओं के बीच पंजाब में नगर निगम वोटिंग शुरू

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का किया जा रहा है इस्तेमाल

by TheUnmuteHindi
छिटपुट घटनाओं के बीच पंजाब में नगर निगम वोटिंग शुरू

छिटपुट घटनाओं के बीच पंजाब में नगर निगम वोटिंग शुरू
– इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन का किया जा रहा है इस्तेमाल
चंडीगढ़, 21 दिसंबर : पंजाब में नगर निगम चुनाव की वोटिंग जोरों शोंरो के साथ चल रही है, वोटर सुबह 7 बजे से ही अपनी वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं तथा यह वोटिंग काकार्य शाम 4 बजे तक चलेगा, लेेकिन वहीं पटियाला के कुछ वार्डांे में हंगामे कीखबरें भी सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सुबह सात बजे से ही मतदाता कतार में लगे हैं। मतदान शाम चार बजे तक जारी रहेगा।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्र पर मतगणना होगी। पंजाब में पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा के अलावा 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 3,336 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन चुनावों के लिए कुल 3,809 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर निकाय चुनावों में 17.75 लाख महिलाओं सहित कुल 37.32 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन’ (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

चुनाव के मद्द्ेनजर की पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नगर निकाय चुनाव को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी नवंबर में हुए चार विधानसभा उपचुनावों में से तीन में जीत हासिल करने के बाद नगर निगम चुनावों में भी अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। इन चुनावों के जरिए शहरी मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ पार्टी की लोकप्रियता का पता चलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चुनावों से पहले ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए रोड शो किए और प्रचार किया। ‘आप’ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद अमन अरोड़ा की भी यह पहली परीक्षा होगी। इन चुनावों में सभी पार्टियों द्वारा जोर अजमाई की जा रहीं है तथा हर उम्मीदवार द्वारा चुनाव में हिस्सा लेकर किस्मत आजमाई जा रही है।
पटियाला के वार्ड 34 व 40 में स्थिति गर्माई, चले ईंट पत्थर
वहीं पंजाब के पटियाला में वार्ड नंबर 34 और 40 में जबरदस्त हंगामा होने का भी समाचार है, जहां अलग अलग पार्टियों के उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने का भी समाचार है। बताया जा रहा है कि 34 नंबर वार्ड में चल रही वोटिंग के बीच गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोपबाजी भी कर रहे हैं तथा जाली वोट डालने का आरोप भी लगा रहे हैं।

कोई जाली वोट नहीं पड़ी : एसएसपी
वहीं पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक ङ्क्षसह ने बयान देते हुए साफ किया कि यहां पर कोई जाली वोट नहीं पड़ रही है। यहां वोटिंग प्रक्रिया वीडियोग्राफी द्वारा की जा रही है। उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि पटियाला के वार्ड नंबर 34 में एक उम्मीदवार ने खुद पर पेट्रोल पर डालने की कोशिश भी की है तथा छिटपुट घटनाओं के बीच चुनाव चल रहे हैं और मतदान के शाम 4 बजे तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

You may also like