पी.सी.एस. (कार्यकारी शाखा) के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा मेंसी सैट का पेपर अब केवल क्वालीफाइंग पेपर ही होगा : चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख

पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन कीसिफारिश पर पंजाब सरकार ने लिया फैसला, पीसीएस का प्रीलिमिनरी पेपर यूपीएससी की तर्ज पर होगा

by TheUnmuteHindi
पी.सी.एस. (कार्यकारी शाखा) के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा मेंसी सैट का पेपर अब केवल क्वालीफाइंग पेपर ही होगा : चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख

पी.सी.एस. (कार्यकारी शाखा) के लिए प्रीलिमिनरी परीक्षा मेंसी सैट का पेपर अब केवल क्वालीफाइंग पेपर ही होगा : चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख
– पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन कीसिफारिश पर पंजाब सरकार ने लिया फैसला, पीसीएस का प्रीलिमिनरी पेपर यूपीएससी की तर्ज पर होगा
पटियाला : पंजाब लोक सर्विस कमीशन (पी. पी. एस. सी.) की तरफ से पंजाब सिवल सेवा (कार्यकारी शाखा) की पोस्टों की भरती के लिए ली जाने वाली प्रीलिमिनरी परीक्षा में सी सैट का पेपर अब केवल क्वालीफाइंग पेपर के तोर पर ही लिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पीपीएससी के चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि पंजाब लोक सेवा कमीशन ने ऐसा करने के लिए पंजाब सरकार को सिफारिश भेजी थी, जिसको मुख्यमँत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने मान लिया है । चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख ने आज यहां कमीशन के दफ्तर में बताया कि पंजाब लोक सेवा कमीशन ने पंजाब सिवल सेवा (कार्यकारी शाखा) की भर्ती के प्रीलिमिनरी परीक्षा में सी सैट के पेपर को संघी लोक सेवा कमीशन (यूपीएससी) की तर्ज पर करने का फैसला किया और अपनी सिफारिश पंजाब सरकार को भेजी, जिसको मुख्यमंत्री की मंजूरी के साथ राज्य सरकार ने प्रवान कर लिया है।
पंजाब लोक सेवा कमीशन के चेयरमैन ने आगे बताया कि पी. सी. एस.(कार्यकारी शाखा) की प्रीलिमिनरी परीक्षा में सी सैट पेपर को अब यू. पी. एस. सी. की तर्ज पर केवल कुआलीफाइंग पेपर के तौर पर ही लिया जाएगा और पी. सी. एस. की प्रीलिमिनरी परीक्षा की मेरिट अब केवल जनरल स्टड्डीज के पेपर के आधारित ही तैयार की जाएगी । उन्होंने कहा कि पी. पी. एस. सी. द्वारा भविष्य के पी. सी. एस. मेन परीक्षा में जनरल स्टडीज के पेपर-1 में पंजाब के इतिहास, भूगोल, सभ्याचार व अर्थ व्यवस्था को विशेष तवजों दी जाएगी। जतिन्दर सिंह औलख ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से किए गए इस फैसले के साथ सरकारी नौकरियों के लिए मुकाबलों की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पंजाब के लाखों नौजवानों को बड़ी राहत मिलेगी । उन्होंने कहा कि खास कर ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के नौजवान भी अब मुकाबले की पी. सी. एस. की इस उच्च स्तरीय परीक्षा में बैठकर दूसरे परीक्षार्थियों का मुकाबला कर सकेंगे । इस मौके कमीशन के सचिव चरनजीत सिंह और सचिव (परीक्षओं) विओम भारद्वाज भी मौजूद थे।

You may also like