चुनाव आब्र्जवर अनिदित्ता मित्रा द्वारा पोल डे की तैयारियों का बारीकी के साथ जायजा

सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग

by TheUnmuteHindi
चुनाव आब्र्जवर अनिदित्ता मित्रा द्वारा पोल डे की तैयारियों का बारीकी के साथ जायजा

चुनाव आब्र्जवर अनिदित्ता मित्रा द्वारा पोल डे की तैयारियों का बारीकी के साथ जायजा
– सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगी वोटिंग
पटियाला : पंजाब राज्य चुनाव कमीशन की तरफ से नगर निगम पटियाला की चुनाव के लिए तैनात किये आब्जर्वर और सहकारिता विभाग के सचिव अनिदित्ता मित्रा ने रिटर्निंग अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना करने के बाद मीटिंग करके पोल डे की तैयारियों की बारीकी के साथ जायजा लिया। इस मीटिंग में डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव, एस.पी. हरबंत कौर, ए.डी.सी. दिहाती विकास अनुप्रिता जौहल, ए.डी.सी. (ज) ईशा सिंगल, ए. डी. सी. शहरी विकास नवरीत कौर सेखों और सभी वार्डों के रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे।
समुचे चुनाव अमल को पूरी निरपक्षता, पारदर्शिता और निर्विघ्न ढंग के साथ सम्पन्न करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से किये समुचे चुनाव प्रबंधों का वार्ड वाइज जायजा लेते चुनाव आब्जर्वर ने कहा कि रिटर्निंग अफसर और क्षेत्र का डी. एस. पी. आपस में पूरा तालमेल रखे। उन्होंने कहा कि सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और जहां पोलिंग हो रही है, उसी स्थान पर गिनती की जाएगी।
अनिन्दिता मित्रा ने रिटर्निंग आधिकारियों को हिदायत की कि शिकायतों का निपटारा तुरंत किया जाए और सम्बन्धित डी. एस. पीज के साथ तालमेल रखा जाए। उन्होंने बूथों की संवेदनशीलता, सुरक्षा बलों की तैनाती, मैडीकल टीमें आदि के प्रबंधों का भी जायजा लिया। इस मौके रिटर्निंग अधिकारी नमन मारकन्न, रिचा गोयल और मनजीत कौर, डी.एस.पी. वैभव चौधरी, मनोज गोरसी, सतनाम सिंह, आसवंत सिंह भी मौजूद थे ।

You may also like