माता गुजरी जी, चार साहिबजादों व समूह शहीदों को समर्पित सजाया गया महान शहीद चेतना
– जबर जुल्म के खिलाफ चार साहिबजादों ने दी लासानी शहादत : बाबा नछतर ङ्क्षसह जी काली कंबली वाले
– बाबा गुरबचन सिंह जी काली कंबलीवालों की 24वीं वार्षिक बरसी समागत 22 दिसंबर को होगा : भाई गुरदीप ङ्क्षसह
पटियाला : गुरुद्वारा श्री मोती बाग साहिब से गुरुद्वारा साहिब के गद्दी नशीन संत बाबा नछत्तर सिंह कंबली वालों की योग्य अगुवाई में चार साहिबजादों और माता गुजर कौर की अतुल शहादत को समर्पित महान चेतना मार्च और नगर कीर्तन की आरंभता की। नगर कीर्तन की अगुवाई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में पांच प्यारों द्वारा की। आरंभता दौरान हैड ग्रंथी ज्ञानी फूला ङ्क्षसह, ज्ञानी प्रणाम ङ्क्षसह द्वारा खालसा पंथ की चढदीकला और सरबत के भले की अरदास के बाद नगर कीर्तन रवाना हुआ। इस मौके मुख्य प्रबंधक भाई गुरदीप ङ्क्षसह ने गुरु महाराज का स्वरूप अदब और सतिकार के साथ पालिकी साहिब में सुशोभित किया। इस दौरान फूलों के साथ सजाई पालकी के साथ संगतें सतिनाम वाहिगुरु काजाप करती नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ा रही थी। नगर कीर्तन दौरान गत्तका पार्टियों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने खालसाई पहरावों में सभी का ध्यान खिंचा। इसमौके गत्तका पार्टियों ने जौहर दिखाए और सभी को बाणी और बाणी का धारणी बनने की प्रेरणा दी।
नगर कीर्तन को रवाना करने मौके संत बाबा नछत्तर सिंह जी कंबली वाले, शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर, बाबा करमबीर सिंह बेदी, बाबा श्री चंद वाले, पूर्व चेयरमैन इंद्र मोहन ङ्क्षसह बजाज, संत अमरजीत ङ्क्षसह सलाहपुर वाले, अमरजीत ङ्क्षसह संधू यूके, बीबी तनवीर कौर यूके, गुरमीत ङ्क्षसह बिटटू टांडा सलेमपुर, मलकीत ङ्क्षसह खन्ना वाले, सरूप ङ्क्षसह सहगल, परमजीत ङ्क्षसह पटियाला, भाई सतनाम ङ्क्षसह अंगीठा साहिब वाले, जसप्रीत ङ्क्षसह भाटिया, पूर्व हैड ग्रंथी भाई सुखदेव ङ्क्षसह, उप मैनेजर आतम प्रकाश ङ्क्षसह बेदी, प्रमुख शख्सीयतें आदि मौजूद थी। इस मौके संगतों को प्रेरणा देते हुए बाबा नछतर ङ्क्षसह जी काली कंबली वालों ने कहा कि माता गुजरी जी के जीवन और चार साहिबजादों की जबर जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए दी लासानी शहादत व समूह शहीदों की कुर्बानी से ऐसी प्रेरणा लेने की जरूरत है ताकि मनुष्य अपना समुचा जीवन गुरु साहिब द्वारा दिखाए मार्ग को समर्पित करे। इस दौरान मुख्य प्रबंधक भाई गुरदीप ङ्क्षसह ने अपील करते हुए कहा कि गुुरुद्वारा संत कंबली वाला में संत महापुरुष बाबा गुरबचन ङ्क्षसह जी काली कंबली वालों की 24वीं वार्षिक बरसी मौके धार्मिक दीवान सजाए और महान गुरमति समागम गुरुद्वारा साहिब मेें 22 दिसंबर को होगा।
माता गुजरी जी, चार साहिबजादों व समूह शहीदों को समर्पित सजाया गया महान शहीद चेतना
जबर जुल्म के खिलाफ चार साहिबजादों ने दी लासानी शहादत : बाबा नछतर ङ्क्षसह जी काली कंबली वाले
148