केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
– जोरदार नारेबाजी करके की इस्तीफे की मांग : अवतार सिंह कैंथ
पटियाला : अनुसूचित जातियां और पिछड़ीं श्रेणियां कर्मचारी वैलफेयर फेडरेशन, पीएसपीसीएल / पीएसटीसीएल, पंजाब और एस. सी/ बी. सी कर्मचारी और लोक एकता फ्रंट पंजाब की तरफ से मुख्य चौक शेरों वाला गेट पटियाला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी बारे संसद में की गई गलत टिप्पनी पर रोष प्रदर्शन करते हुए अमित शाह का चौक में पुतला फूंका गया और भारत सरकार से तुरंत अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की गई।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए संगठन के राज्य प्रधान श्री अवतार सिंह कैंथ, फ्रंट के राज्य को कनवीनर श्री स्वर्न सिंह बंगा, इंजी. मेजर ङ्क्षसह जिला प्रधान बीएसपी, अमनदीप केसला प्रधान भीम आर्मी, सोनी गिल अंबेडकर चेतना मंच, हरविंदर ङ्क्षसह नरडू, गुरविंदर ङ्क्षसह गुरु द्वारा बताया गया कि एससी, बीसी समाज की आवाज बुलंद करने वाले तथा सामाजिक हक दिलाने वाले इंसान बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के विरुदध यदि कोई भी बोलेगा तो समुचा समाज इसका विरोध करेगा।
आज के रोष प्रदर्शन को अवतार सिंह कैंथ, गुरविन्दर सिंह गुरू, इंजी. मेजर सिंह, अमनदीप केसला, स्वर्न सिंह, सोनी गिल, हरविन्दर नरडू, मनदीप कौर कैंथ, श्री राज कुमार, श्री नरिन्दर सिंह कलसी, रमेश कुमार, अरुण कुमार टांक, महेश कुमार बागड़ी, अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, ज्ञान चंद, अमरजीत सिंह बागी आदि मोजूद थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
जोरदार नारेबाजी करके की इस्तीफे की मांग : अवतार सिंह कैंथ
66