हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ली अंतिम सांस

गांव चौटाला में हुआ था जन्म, कई बार रहे मुख्यमंत्री

by TheUnmuteHindi
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ली अंतिम सांस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ली अंतिम सांस
गांव चौटाला में हुआ था जन्म, कई बार रहे मुख्यमंत्री
हरियाणा, 20 दिसंबर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का आज 89 वर्ष की आयु में मेदांता अस्पताल में निधन होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद पूरे प्रदेश के साथ उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
जानकारी के अनुसार इनेलो सुप्रीमो को सुबह 11.30 बजे अस्पताल लाया गया था। 12 बजे के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है। ओम प्रकाश चौटाला सात बार के विधायक, पांच बार के सीएम रहे चुके हैं। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे हैं। ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को हरियाणा के सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ था। चौटाला हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे।

हरियाणा राज्य की स्थापना में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

ओम प्रकाश चौटाला ने उनके पिता चौधरी देवीलाल चौटाला के साथ हरियाणा राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे। ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई। वो ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के बहुत बड़े प्रशंसक थे। सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए भी उनकी नीतियों और भाषणों में हमेशा यह झलकता था। उन्हें हरियाणा में सबसे सक्रिय नेता के रूप में जाना जाता था और वह काफी लोकप्रिय थे।

चौटाला के राज्य में हुए कई बड़े बदलाव और विकास कार्य

बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे इंडियन नेशनल लोक दल के नेता थे और कई बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। उनके कार्यकाल में राज्य में कई बड़े बदलाव और विकास कार्य हुए थे। उनका निधन हरियाणा के राजनीतिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है। चौटाला ने अपने करियर में कई संघर्षों का सामना किया और राज्य के विकास के लिए कई कदम उठाए। आज उनके जाने से चारों ओर सन्नाटा और मातम है।

You may also like