संसद में गहमागहमी : भाजपा ने की राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर भाजपा को घेरा

by TheUnmuteHindi
संसद में गहमागहमी : भाजपा ने की राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग

संसद में गहमागहमी : भाजपा ने की राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस ने डॉ. भीम राव अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर भाजपा को घेरा
नई दिल्ली, 20 दिसंबर : भारती जनता पार्टी की तरफ से डॉ. भीम राव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के बाद संसद में माहौल काफी गर्माया हुआ है। जहां एक तरफ कांग्रेस द्वारा इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, वहां दूसरी तरफ भाजपा के नेताओं द्वारा भी धक्का मुक्की के आरोप लगाए जा रहे हैं। वही अब भाजपा के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के द्वारा गत दिवस भाजपा सांसद के साथ की गई धक्का मुक्की के बाद घायल होने पर राहुल गांधी से इस्तीफे की मांग की जा रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का झूठ फैलाने वाले अब संसद में गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस समेत समुचा विपक्ष लंबे समय से देश में संविधान और आरक्षण समाप्त करने का झूठा नेरेटिव चलाने का प्रयास कर रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में इनके झूठ की पोल खुलने के बाद जनता ने इन्हें नकार दिया, जिस कारण यह तिलमिला रहे हैं। संसद में संविधान दिवस को लेकर हुई बहस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कांग्रेस को आईना दिखाने के बाद विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। जिस तरह का घटनाक्रम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद परिसर में अंजाम दिया गया, वह बेहद अशोभनीय है। भाजपा नेताओं ने इस पर राहुल गांधी से इस्तीफे की मांग की है।

डॉ. भीमराव का अपमान करने वाले बीजेपी सांसद मांगें माफी – डिंपल यादव

वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि बीजेपी सांसद माफी मांगें क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है जो देश के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं। कल संसद में हुए विवाद पर कांग्रेस की शिकायत पर डिंपल ने कहा, बीजेपी सिर्फ एक पक्ष के साथ आगे बढ़ती है, वह कभी भी देश के संविधान, लोकतंत्र और उसके लोगों के साथ आगे नहीं बढ़ती। मुझे लगता है कि बीजेपी को कल के विवाद के लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि इसके लिए सिर्फ बीजेपी सरकार और बीजेपी के सांसद ही जिम्मेदार हैं।

पूरा देश भाजपा की हताशा देख रहा है – प्रियंका गांधी

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश भाजपा की हताशा देख रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पूरा देश देख रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर कई केस दर्ज कराए हैं। वे अब नई एफआईआर लेकर आए हैं और वो झूठ बोलते हैं। यह उनकी हताशा का स्तर दिखाता है, जोकि सभी के सामने है।

You may also like