58
बांगलादेश सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आकर भारत विरुद्ध बोल रहा है : धामी
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : बांगलादेश में अल्प संख्यक ङ्क्षहदू लोगों पर दिन प्रतिदिन कोई ना कोई हमला हो रहा है तथा इन हमलों को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार और हिंसा ने मानवता के मूल्यों पर गहरा आघात किया है। मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में 1971 के य़ुद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा है, जिस बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए 1971 के युद्ध में भारत के लगभग 3900 जवान शहीद हुए। वहीं, बांग्लादेश अब सांप्रदायिक ताकतों के बहकावे में आकर हमारे देश के खिलाफ अपशब्द बोल रहा है। इसलिए उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।