कनाडा ने फिर की भारतीय छात्रों के लिए सख्ती, मांगें दस्तावेज
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : कनाडा सरकार द्वारा रोजाना कोई ना कोई नियम भारतीय छात्रों के लिए लागू किया जा रहा है, जिसके चलते अब सरकार ने फिर से भारतीय छात्रों से दस्तावेज मांग लिए हैं। जानकारी के अनुसार सरकार नेअपने देश में अध्ययन कर रहे विदेशी छात्रों से कुछ जरूरी दस्तावेज फिर से जमा करने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत छात्रों से उनके स्टडी परमिट, वीजा, एजुकेशन रिकॉर्ड, उपस्थिति रिकॉर्ड (अटेंडेंस) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी फिर से मांगी गई है। कनाडा के इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटीजनशिप विभाग द्वारा भेजे गए इन ईमेल्स में छात्रों से कहा गया है कि वह अपनी जानकारी जल्द से जल्द एक निर्धारित ईमेल एड्रेस पर भेजें। साथ ही, कुछ छात्रों को व्यक्तिगत रूप से ऑफिस में जाकर अपने दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश भी दिया गया है। यह आदेश खासतौर पर भारत के पंजाब राज्य सहित अन्य राज्यों के छात्रों को प्राप्त हुआ है, जिसके कारण वह चिंता और परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह कदम कनाडा सरकार की ओर से विदेशी छात्रों पर सख्ती बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिसके तहत अब दस्तावेज जमा करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
कनाडा ने फिर की भारतीय छात्रों के लिए सख्ती, मांगें दस्तावेज
62
previous post