प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति ने सैनिकों के बलिदान का किया सम्मान

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति ने सैनिकों के बलिदान का किया सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति ने सैनिकों के बलिदान का किया सम्मान
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज, विजय दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया। उनके निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने देश की रक्षा की तथा हमें गौरव दिलाया।’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भी युद्ध के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगुवाई में सोमवार को राष्ट्र ने 1971 के युद्ध के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस युद्ध के कारण एक स्वतंत्र देश के रूप में बांग्लादेश का जन्म हुआ और दक्षिण एशिया के राजनीतिक मानचित्र ने नया आकार लिया। 16 दिसंबर, 1971 को 90,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण के बाद युद्ध में मिली शानदार जीत के साथ लाखों बांग्लादेशियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भीषण हिंसा का दौर समाप्त हुआ था। भारत 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाता है। अपनी श्रद्धांजलि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सैनिकों का यह बलिदान राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। राष्ट्रपति सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर भी हैं। उन्होंने कहा, ‘विजय दिवस के अवसर पर मैं उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 1971 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारत को विजय दिलाई।

You may also like