श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया

by TheUnmuteHindi
श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया

श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया
पटियाला : शिवसेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान श्री काली माता मंदिर पटियाला पंजाब में सनातन हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का आयोजन किया गया । श्री काली माता मंदिर में श्री राम हनुमान सेवा दल के व्यास पीठ से धर्म प्रचारक श्री भारत भूषण जी ने अपने भजनों के माध्यम से एवं कथा के माध्यम से बताया कि हनुमान जी को पवन पुत्र के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनके धर्म पिता वायु थे ।
हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां रूद्र अवतार माना जाता है । हनुमान जी के माता-पिता का नाम अंजना और केशरी था ।
हनुमान जी बचपन से ही दिव्य थे और उनके अंदर असीमित शक्तियां थीं । हनुमान जी के जन्म से जुड़ी एक मान्यता के मुताबिक, अयोध्या के राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि हवन कराया था. हवन के बाद, गुरु ने खीर तीनों रानियों में बांटी. एक कौए ने खीर का एक हिस्सा ले जाकर अंजना के पास रख दिया. अंजना ने इसे शिवजी का प्रसाद समझकर खा लिया था, जिससे उनका जन्म हुआ । हनुमान जी के चरित्र में कई गुण थे, जैसे कि वीरता, साहस, विनम्रता, बुद्धिमत्ता, समर्पण, आदर्श, और राम जी के प्रति अपार श्रद्धा । हनुमान जी ने राम को ही स्वार्थ माना और राम को ही परमार्थ माना । हनुमान जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाई थी. इस अवसर पर श्री पवन कुमार गुप्ता राम हनुमान सेवा दल राष्ट्रीय संरक्षक श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री जगदीश राईका जी पंजाब चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषआचार्य श्री बद्री प्रसाद शास्त्री श्री चंद शर्मा जिला खजांची पटियाला, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल (महिला इकाई), श्रीमती नीलम शर्मा श्रीमती वीरता शर्मा श्री रमेश कंबोज श्री हेमराज गोयल एवं अन्य श्री राम हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे ।

You may also like