भारत ने जो विकास किया वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा : मोदी

by TheUnmuteHindi
भारत ने जो विकास किया वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा : मोदी

भारत ने जो विकास किया वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा : मोदी
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक समागम को संबोधन करते हुए कहा कि आज दुनिया का हर विशेषज्ञ, हर निवेशक भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। पीएम ने कहा कि आजादी के बाद, सात दशक में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था, लेकिन पिछले 10 वर्ष में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। राजस्थान में आज राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आगाज हुआ। इस समिट में पीएम मोदी भी पहुंचे और उन्होंने इसे राजस्थान की विकास यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया। पीएम ने देश-दुनिया से बड़ी संख्या में आए प्रतिनिधि और निवेशकों का भी में स्वागत किया।

You may also like