पंजाबी सिंगर करण औजला के खिलापु शिकायत दर्ज

by TheUnmuteHindi
पंजाबी सिंगर करण औजला के खिलापु शिकायत दर्ज

पंजाबी सिंगर करण औजला के खिलापु शिकायत दर्ज
मुंबई, 4 दिसंबर : पंजाबी सिंगर करण औजला पर शराब, ड्रग्स और हिंसा को प्रमोट करने का आरोप लगा है। चंडीगढ़ में प्रोफेसर पंडितराव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म’बैड न्यूज के हिट ट्रैक तौबा-तौबा के पीछे आवाज देने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों अपने म्यूजिकल टूर को लेकर चर्चा में हैं। वो 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में शुरू होने वाले अपने भारत दौरे, इट वाज ऑल ए ड्रीम टूर को लॉन्च करने के लिए कमर कस रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही वह कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि करण अपने गानों के जरिए शराब, ड्रग्स, हिंसा और नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को बढ़ावा देते हैं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने मांग की है कि करण औजला अपने शो में चिट्टा कुर्ता, अधिया, फ्यू डेज आदि जैसे गाने न गाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर करण इन गानों को अपने टूर में गाते हैं, तो वह चंडीगढ़ के एसएसपी और डीजीपी के खिलाफ अदालत में मानहानि की याचिका दायर करेंगे।

You may also like