69
मंगलवार को वैश्विक बाजारों में रहा तेजी का रुझान
मुंबई, 3 दिसंबर : मंगलवार को बाजारों के वैश्विक रुझानों में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300.98 अंक चढक़र 80,549.06 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 101.85 अंक की बढ़त के साथ 24,377.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। आईटीसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।