एनसीसी छात्रों के दिल और दिमाग में देशभक्ति जगाता है : अनिल भारती

by TheUnmuteHindi
एनसीसी छात्रों के दिल और दिमाग में देशभक्ति जगाता है : अनिल भारती

एनसीसी छात्रों के दिल और दिमाग में देशभक्ति जगाता है : अनिल भारती
नशामुक्त पंजाब रैली का पटियाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया
पटियाला : पंजाब बटालियन एन. सी. सी. रूपनगर द्वारा कर्नल टीवाईएस बेदी के दिशा-निर्देश और मुख्य अधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में नशा मुक्त पंजाब रैली का आयोजन किया जा रहा है । 500 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य लेकर चल रही इस रैली का पटियाला पहुंचने पर गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब में प्रदूषण मुक्त भारत प्रोजेक्ट इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर इस संस्था के संचालक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् अनिल कुमार भारती ने कहा कि एनसीसी छात्रों के दिल और दिमाग में देशभक्ति जगाता है । उन्होंने सभी कैडेट्स को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हम सभी को राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की पवित्र भावना के साथ जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा करते रहना चाहिए । एनसीसी के मुख्य अधिकारी श्री रणजीत सिंह ने कहा कि इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साहसिक गतिविधियों के प्रति उत्साह पैदा करना और पंजाब के युवाओं के साथ-साथ सभी देशवासियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और देश को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए ऑटो वाहनों के बजाय अधिक से अधिक साइकिल चलाने को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना है । इस मौके पर सूबेदार आरडी सिंह सीनियर अंडर ऑफिसर ने सभी कैडेटों को देश के लिए जीने और मरने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जसप्रीत सिंह, कैडेट मोहन, कैडेट अर्पित कुमार, कैडेट नोरज कुमार, कैडेट गुरकीरत सिंह, कैडेट सैफ अली, कैडेट जसपाल सिंह, कैडेट साहिबदीप सिंह, कैडेट मनजोत कौर, कैडेट प्रियंका, कैडेट कनवीर कौर, कैडेट परविंदर सैनी, कैडेट परविंदर कौर, कैडेट प्रिया, कैडेट रानी कुमारी आदि भी मौजूद रहीं ।

You may also like